
Bank Of Maharashtra Recruitment 2025: बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 350 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Bank of Maharashtra SO Recruitment 2025 पर जाएं।
STEP 3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अब फोटो, हस्ताक्षर, डेक्लेरेशन आदि को अपलोड कर दें।
STEP 6. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
कितनी मिलेगी सैलरी
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में इस भर्ती के माध्यम से इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/डिजिटल बैंकिंग/आईटी सिक्योरिटी/आईएस ऑडिट/सीआईएसओ सेल/ ट्रेजरी/इंटरनेशनल बिजनेस/लीगल/क्रेडिट समेत विभिन्न डिपार्टमेंट में नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को स्केल के मुताबिक सैलरी मिलेगी, जो 64830 रुपये से लेकर 156500/- रुपये तक होगी। इसके अलावा डीए/एचआरए/लीज रेंटल/सीसीए/मेडिकल और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, OBC, EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं SC / ST/ PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 118 रुपये शुल्क देना होगा।