Bank of Maharashtra Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। जी हां दरअसल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए 600 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 15 जनवरी से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.bank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: Agniveer Vayu Registration: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, फटाफट करें आवेदन
मेरिट के आधार पर होगा चयन
आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिए 600 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी मिलेगा। अप्रेंटिस फ्रेशर्स के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे आपके सीवी में मजबूती आती है और उसकी वैल्यू बढ़ती है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योगय्ता
वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके आलावा कैंडिडेट को स्थानीय भाषा की समझ, पढ़ना लिखना और बोलना आना चाहिए।