जसप्रीत बुमराह को टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है। उनकी यॉर्कर, बाउंसर और वैरिएशन के सामने बड़े बल्लेबाज भी संघर्ष करते नजर आते हैं। यही वजह है कि उनके खिलाफ छक्का मारना आसान नहीं होता। आईपीएल में कई बल्लेबाज उनके सामने टिक नहीं पाते और जल्दी आउट हो जाते हैं।
सिर्फ कुछ बल्लेबाज ही कर पाए कमाल
आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें तो बहुत कम बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने बुमराह के खिलाफ खुलकर खेल दिखाया है। खास बात यह है कि सिर्फ चार बल्लेबाज ही ऐसे हैं जिन्होंने उनके खिलाफ 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। यह आंकड़ा खुद बताता है कि बुमराह को खेलना कितना कठिन है।
एबी डिविलियर्स ने सबसे ज्यादा लगाए छक्के
इस लिस्ट में सबसे ऊपर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम आता है। उन्होंने बुमराह के खिलाफ 8 छक्के लगाए हैं। डिविलियर्स ने 85 गेंदों में 125 रन बनाए और उनकी बल्लेबाजी शैली ने बुमराह की गेंदों को भी बेअसर कर दिया।
विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे
दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है। कोहली ने बुमराह के खिलाफ 101 गेंदों में 150 रन बनाए हैं, जिसमें 6 छक्के शामिल हैं। वह बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं और उनकी कंसिस्टेंसी साफ दिखाई देती है।
इसे भी पढ़ें : IPL में मजबूत बल्लेबाजी के बावजूद KKR पर खतरा, फिटनेस और गेंदबाजी बना सकती है खेल बिगाड़ने वाला फैक्टर
जेपी डुमिनी ने भी दिखाया दम
तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के जेपी डुमिनी हैं। उन्होंने बुमराह के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में 70 रन बनाए और 6 छक्के लगाए। उनकी पावर हिटिंग और टाइमिंग ने बुमराह को कई बार मुश्किल में डाला।
पैट कमिंस ने भी किया बड़ा कारनामा
इस लिस्ट में चौथा नाम पैट कमिंस का है। गेंदबाज होने के बावजूद उन्होंने बुमराह के खिलाफ 34 गेंदों में 54 रन बनाए और 5 छक्के लगाए। यह दिखाता है कि सही मौके पर कोई भी बल्लेबाज बड़े शॉट खेल सकता है, लेकिन ऐसा करना बेहद मुश्किल होता है।