
एशिया कप 2025 का खिताब भारतीय टीम ने जीता था. मगर टीम को दी जाने वाली ट्रॉफी PCB और ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी लेकर चले गए थे. वहीं अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि BCCI ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी को लेटर लिखकर चेतावनी दी है. BCCI ने अपने लेटर में कहा है कि अगर एशिया कप की ट्रॉफी मोहसिन नकवी ने भारत को नहीं सौंपी, तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
BCCI सेक्रेटरी देवजीत साइकिया का कहना है कि मोहसिन नकवी द्वारा अगर ट्रॉफी मामले को लेकर कोई पॉजिटिव जवाब नहीं दिया जाता है, तो फिर BCCI स्टेप बाइ स्टेप एक्शन लेगी.
भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता था एशिया कप
आपको बता दें कि 28 सितंबर को टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले के दौरान पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता था. फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था. हालांकि, उसके बाद मैच प्रजेन्टेशन में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने PCB और ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. जिसका नतीजा ये हुआ कि मोहसिन नकवी वहां से एशिया कप की ट्रॉफी लेकर चले गए थे.
एशिया कप 2025 में 3 बार भिड़े भारत-पाक
भारत को फाइनल में मिली जीत एशिया कप 2025 के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी जीत थी. इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पहली बार हराया था. उस पहले मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाक खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं किया, जिसे लेकर बवाल मच गया था .
इसे भी पढ़ें : Electronics Item खरीदने का शानदार मौका, इन कंपनियों की सेल में मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानिए
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की दूसरी टक्कर सुपर फोर स्टेज पर हुई. 21 नवंबर को ये मुकाबला खेला गया और भारत ने इसमें भी पाकिस्तान को हरा दिया था. ये तीनों मुकाबले दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए थे.
एशिया कप के इतिहास की बात करें तो भारत इसमें सबसे सफल टीम रही है. उसने अब तक 9 बार ये खिताब जीता है. वहीं पाकिस्तान की टीम 2 बार ही खिताब जीता है. श्रीलंका एशिया कप की दूसरी सबसे सफल टीम है.