सनातन धर्म को मानने वाले लोग वास्तू व दिशाओं का भी बहुत ध्यान रखते हैं. घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचाना हर किसी का पहला काम होता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में आइना लगाने का कितना महत्व है. साथ ही यदि गलती से भी आपने गलत दिशा में आइना लगा दिया तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं. यानि आप पाई-पाई के लिए मोहताज हो जाएंगे. हालांकि ये ज्योतिषों का मानना है. कई लोग इन बातों को आज के दौर में नहीं मानते हैं..
ये आएंगी मुश्किलें
वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर शीशे को गलत दिशा या स्थान पर लगाया जाए तो यह दुर्भाग्य, तनाव और आर्थिक हानि का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं कि आपके घर में किन स्थानों पर शीशा लगाना हानिकारक हो सकता है.गृह स्थानम के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने कहा कि आईना भले ही देखने में एक सामान्य वस्तु लगे, लेकिन इसका असर हमारे जीवन पर गहरा पड़ता है. वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करते हुए अगर शीशे को सही स्थान पर लगाया जाए तो यह न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है..
यहां बिल्कुल न लगाएं आइना
बेडरूम में बेड के सामने शीशा लगाना बेहद अशुभ माना गया है. अगर बेड के ठीक सामने शीशा लगा हो और उसमें सोते समय आपकी परछाई नजर आए, तो यह वैवाहिक जीवन में तनाव और नींद में खलल का कारण बन सकता है. वास्तु के अनुसार यह दंपत्ति के बीच अनबन बढ़ा सकता है और मानसिक बेचैनी को जन्म दे सकता है.