बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान गुरुवार को देश धरती पर वापसी की है। इस दौरान उन्होंने ढाका में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनके पास बांग्लादेश और उसके लोगों के लिए एक 'प्लान' है, लेकिन उन्होंने इस लेकर आगे की योजना पर विस्तार नहीं दिया।
2001 से 2006 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं खालीदा
आपको बता दें कि 60 वर्षीय तारिक रहमान के माता—पिता दोनों ही बांग्लादेश में शीर्ष पदों पर रह चुके हैं। उनके पिता जियाउर रहमान 1977 से 1981 तक बांग्लादेश के छठे राष्ट्रपति रहे। उनकी हत्या कर दी गई थी। वहीं मां खालिदा जिया 1991 से 1996 और फिर 2001 से 2006 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं और इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं.
सुरक्षा और एकता को प्राथमिकता दी जाएगी
तारिक रहमान की योजना बांग्लादेश को एक सुरक्षित और समृद्ध देश बनाने की है, जहां सभी धर्मों और आस्थाओं के लोग साथ मिलकर रह सकें। उन्होंने कहा है कि उनकी योजना में आर्थिक न्याय, शांति, सुरक्षा और एकता को प्राथमिकता दी जाएगी।
तारिक रहमान की योजना के मुख्य बिंदु क्या हैं
रहमान ने अपने भाषण में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को बीएनपी की नीति का मूल सिद्धांत बताया है। उन्होंने बांग्लादेश फर्स्ट की नीति पर जोर दिया है और कहा है कि ढाका न तो नई दिल्ली और न ही रावलपिंडी के साथ घनिष्ठ संबंध रखेगा। रहमान ने बांग्लादेश की इकोनॉमी में महिलाओं की भागीदारी तय करने का वादा किया है। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह एक कठिन चुनौती होगी।