जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 28 मार्च के उद्घाटन को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने मोर्चा संभाल लिया। मंगलवार को यहां आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर दो लाख से अधिक लोगों की विशाल जनसभा को सफल बनाने का संकल्प दिलाया।
जनप्रतिनिधि मौजूद रहे
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रभारी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, दादरी विधायक तेजपाल नागर सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
दो लाख से अधिक लोगों की विशाल जनसभा
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है, जिसका उद्घाटन विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उद्घाटन समारोह के साथ दो लाख से अधिक लोगों की विशाल जनसभा भी होगी। यह ऐतिहासिक अवसर देश, प्रदेश और क्षेत्र के विकास की नई ऊर्जा एवं संकल्प का प्रतीक होगा। इस एयरपोर्ट से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेज गति से अग्रसर होने में मदद मिलेगी। सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय बनाकर कार्यक्रम को व्यवस्थित, सफल और भव्य बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे और उसके साथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे समर्पण से काम करें
प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने गाँव-गाँव प्रचार-प्रसार, आमंत्रण टोलियां और बस प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे समर्पण से काम करें।
जनता में जबरदस्त उत्सुकता और उत्साह
पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने कहा कि विशाल जनसभा ऐतिहासिक होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को देखने-सुनने की जनता में जबरदस्त उत्सुकता और उत्साह है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन से क्षेत्र में औद्योगिक विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर जनसभा में भाग लेंगे, जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनेगा।
कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, मान सिंह गोस्वामी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह,खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, मांट विधायक प्रदीप चौधरी, लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, बुलंदशहर अध्यक्ष विकास चौहान, गाजियाबाद अध्यक्ष मयंक गोयल, आशीष वत्स, प्रणीत भाटी, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, अरुण प्रधान, विकास चौधरी, कर्मवीर आर्य, पवन रावल, पवन नागर, राज नागर, रजनी तोमर, चंद्रमणि भारद्वाज सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।