
Apple Iphone 15 Discount Offer: Apple आज अपने Awe Dropping Event में iPhone 17 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी आईफोन 17 सीरीज़ के साथ कई और प्रोडक्ट को भी लॉन्च करेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं Apple ने iPhone 17 के लॉन्च से पहले iPhone 15 की कीमत में कटौती की है। जी हां अमेजन और फ्लिकार्ट पर आईफोन 15 पर काफी तगड़ा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। अमेज़न पर बैंक डिस्काउंट भी उपलब्ध है। तो आइए जानते हैं आईफोन 15 डिस्काउंट के साथ कितनी कीमत पर मिल रहा है।
आईफोन 15 की कीमत
आपको बता दें कि 2023 में कंपनी ने आईफोन 15 को 79,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। पिछले साल एप्पल ने इसकी कीमत 69,900 रुपये कर दी थी। अब ई-कॉमर्स साइट्स पर यह और भी सस्ता मिल रहा है, जी हां कंपनी आईफोन 17 के लॉन्च से ठीक पहले आईफोन 15 में 5000 रुपये की कटौती की है। इसके बाद iPhone 15 को आप फ्लिपकार्ट के जरिए 64,900 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, अमेजन पर कीमत और भी कम होकर 59,900 रुपये तक आ गई है। इसके साथ ही कई बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। जिससे इस फोन की कीमत और भी कम हो सकती है।
15 के फीचर्स
आपको बता दें कि आईफोन 15 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। आईफोन 15 में A16 बायोनिक चिपसेट है, जो TSMC की 4nm फैब्रिकेशन प्रक्रिया पर आधारित एक प्रोसेसर है। आईफोन 8GB रैम और 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों के साथ आता है। iPhone 15 सीरीज़ का कैमरा मॉड्यूल दो-सेंसर वाला है, एक 48MP प्राइमरी सेंसर, एक 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर और दूसरा 12MP फ्रंट कैमरा है।