Stock Clearance Discount: ऑटोमोबाइल कंपनियां नए साल 2026 में आने वाले नए मॉडल्स की तैयारी में हैं। इसलिए कंपनियां आउटगोइंग मॉडल्स का स्टॉक क्लियर करने में जुट गई हैं। कंपनियां अपने पुराने मॉडल की गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी किसी-किसी मॉडल पर 2.50 लाख तक का डिस्काउंड दे रही है। इनमें किसी भी तरह का वेटिंग पीरियड भी नहीं है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि किस-किस SUV पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?
Skoda Kushaq
स्कोडा कुशाक का जनवरी 2026 में फेसलिफ्ट आने की उम्मीद है। ऐसे में कंपनी की ओर से मौजूदा मॉडल पर करीब 2.50 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।वहीं स्कोडा की ओर से 3.25 लाख रुपये के डिस्काउंट का दावा किया जा रहा है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 10.61 लाख रुपये से शुरू होती है।
Kia Seltos
नए साल की शुरुआत में किआ अपनी पॉपुलर एसयूवी सेल्टोस के अपडेटेड वर्जन के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसे में कंपनी मौजूद मॉडल पर 1.60 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस गाड़ी की कीमत 10.79 लाख से शुरू होकर 19.81 लाख रुपये तक जाती है।
Mahindra XUV700
महिंद्रा की ओर से भी XUV700 पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। क्योंकि महिंद्रा ने XUV700 के फेसलिफ्ट वर्जन को टीज कर दिया है। इस एसयूवी को XUV 7XO के नाम से जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी अपने पहले मॉडल पर 80 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। Mahindra XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये से शुरू होती है।