Benefits Of Banana Peel: अक्सर हम केला खाने के बाद उसके छिलके को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आप कचरा समझ रहे हैं, वह असल में आपकी खूबसूरती का खजाना है? विशेषज्ञों के अनुसार, केले के छिलके में विटामिन B6, B12, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो स्किन और बालों की कायाकल्प कर सकती है। आइए जानते हैं बालों और स्किन के लिए केले के छिलके के क्या-क्या फायदे होते हैं।
पिंपल्स से मिलता है छुटकारा
पिंपल्स की समस्या एक आम समस्या है, पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप केले के छिलके का उपयोग करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि केले के छिलके में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिय को नष्ट करने में मदद करते हैं। जिससे पिंपल्स की शिकायत से छुटकारा मिलता है।
झुर्रियों की शिकायत होती है दूर
बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए केले के छिलके का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि केले के छिलके एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो झुर्रियों की शिकायत को दूर करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: Skin Care: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा! स्किन की हर समस्या का इकलौता इलाज है 'केसर
स्किन रहती है मॉइस्चराइज
ड्राई स्किन की शिकायत होने पर केले के छिलके का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप केले के छिलके को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा मॉइस्चराइज रहती है।
डार्क सर्कल की समस्या होती है दूर
डार्क सर्कल की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन डार्क सर्कल की शिकायत होने पर अगर आप केले के छिलके को आंखों के नीचे काले घेरे पर लगाते हैं, तो इससे डार्क सर्कल की शिकायत से छुटकारा मिलता है।
डैंड्रफ से छुटकारा
डैंड्रफ की शिकायत होने पर बालों में खुजली होने लगती है और बाल भी कमजोर हो जाते हैं। लेकिन अगर आप केले के छिलके में दही मिलाकर बालों में लगाते हैं, तो इससे डैंड्रफ की शिकायत से छुटकारा मिलता है।
नेचुरल कंडीशनर
केले के छिलके को पीसकर उसका पेस्ट दही के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। यह एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर का काम करता है, जिससे बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं।