
Benefits of Beetroot and Chia Seeds: चुकंदर के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, तो वहीं चिया सीड्स भी पोषक तत्वों का भंडार होता है। लेकिन क्या आपने कभी इन दोनों का साथ में सेवन किया है। चुकंदर के जूस में चिया सीड्स मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इन दोनों का साथ में सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं चुकंदर के जूस में चिया सीड्स मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप अपने बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको चुकंदर के जूस में चिया सीड्स मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिल सकता है।
इम्यूनिटी को करें बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप चुकंदर के जूस में चिया सीड्स मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
अगर आप चुकंदर के जूस में चिया सीड्स मिलाकर पीते हैं, तो यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि चुकंदर में नाइट्रेट के साथ पोटैशियम पाया जाता है, तो वहीं चिया सीड्स ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
चुकंदर के जूस में चिया सीड्स मिलाकर पीना स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक को पीने से खून साफ होता है, साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाने में मदद करते हैं।