
Chia Seeds Water Benefits: चिया सीड्स के छोटे-छोटे काले बीज पोषण से भरपूर होते हैं। चिया सीड्स को सुपरफूड कहा जाता है। चिया सीड्स का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। चिया सीड्स का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन अगर आप चिया सीड्स के पानी का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस ड्रिंक का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं कि चिया सीड्स का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
वजन घटाने में सहायक
बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप चिया सीड्स के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए चिया सीड्स के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि चिया सीड्स में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
शरीर को डिटॉक्स करें
शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप चिया सीड्स के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमी सारी गंदगी बाहर निकलती है और शरीर डिटॉक्स होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
अगर आप चिया सीड्स के पानी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा पर निखार लाने में मदद करते हैं।
पाचन के लिए फायदेमंद
इन बीजों में सोल्युबल फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस ड्रिंक का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती है और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।
कैसे बनाएं चिया सीड्स का पानी
इस ड्रिंक को बनाने के लिए 1-2 चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह उठकर इस पानी को हिलाएं और खाली पेट पी जाएं, साथ ही बीजों को चबाकर खा जाएं। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस या शहद मिला सकते हैं।