Health Tips: लहसुन और काली मिर्च का उपयोग व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप आपने कभी लहसुन और काली मिर्च से बनी चाय का सेवन किया है। इस चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस चाय का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि लहसुन और काली मिर्च एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं लहसुन और काली मिर्च की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कम करे
अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लहसुन और काली मिर्च की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस चाय में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनाए
अगर आप लहसुन और काली मिर्च की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपका संक्रमण से बचाव होता है।
वजन को कम करे
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको लहसुन और काली मिर्च से बनी चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Fenugreek Laddu Benefits: सर्दियों में जमकर खाएं मेथी के लड्डू, जोड़ों का दर्द होगा छूमंतर, इम्यूनिटी होगी मजबूत
पाचन में सुधार करे
अगर आप लहसुन और काली मिर्च की चाय का सेवन करते हैं, तो यह पाचन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
सर्दी-जुकाम दूर करे
अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लहसुन और काली मिर्च की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।