Health Tips: दूध का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी दूध में हल्दी और शिलाजीत मिलाकर सेवन किया है। दूध में हल्दी और शिलाजीत मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि हल्दी और शिलाजीत दोनों हीं औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इस मिश्रण का सेवन करने से आपके इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। तो आइए जानते हैं दूध में हल्दी और शिलाजीत मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
अगर आप दूध में हल्दी और शिलाजीत मिलाकर पीते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। जिससे आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिल जाती है।
नींद आती है अच्छी
अगर आप नींद न आने यानि अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सोने से पहले दूध में हल्दी और शिलाजीत मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद गुण तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे नींद अच्छी और गहरी आती है।
खून की कमी दूर करे
अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको दूध में हल्दी और शिलाजीत मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद गुण शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।
त्वचा को स्वस्थ रखे
अगर आप दूध में हल्दी और शिलाजीत मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
अगर आप दूध में हल्दी और शिलाजीत मिलाकर पीते हैं, तो यह हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।