
Benefits Of Okra Water: भिंडी की सब्जी का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी भिंडी के पानी का सेवन किया है। भिंडी का पानी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। क्योंकि भिंडी का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भिंडी का पानी बढ़ते वजन से लेकर पेट से जुड़ी समस्याओं तक में फायदेमंद होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है। तो आइए इस लेख के माध्यम से विस्तार से जानते हैं कि भिंडी का पानी पीने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
वजन घटाने में सहायक
बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप भिंडी के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, साथ ही इस ड्रिंक का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भिंडी का पानी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जी हां क्योंकि यह ग्लूकोज के अब्जॉर्प्शन को कंट्रोल करता है, जिससे आपके शरीर को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
अगर आप भिंडी का पानी पीते हैं, तो यह आपके हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
भिंडी का पानी पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि यह घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करने में और एसिडिटी, कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
कैसे बनाएं भिंडी का पानी
भिंडी का पानी बनाने के लिए 2-3 ताजी भिंडी को पहले अच्छी तरह से धो लें और इसे काट लें, फिर उन्हें रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। अब सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें।