
Saffron Water Benefits: केसर एक ऐसा मसाला है, जिसे दुनिया भर में सबसे महंगे मसालों में से एक माना जाता है। केसर का उपयोग मुख्य रूप से खाने को रंग, स्वाद और सुगंध देने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केसर औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। केसर में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं। वैसे तो आपने केसर वाला दूध जरूर ट्राई किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी केसर के पानी का सेवन किया है। केसर का पानी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। केसर पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो चलिए जानते हैं केसर पानी पीने से होने वाले फायदे क्या-क्या है।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको केसर पानी का सेवन करना चाहिए। इस ड्रिंक का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है।जिसके कारण वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
स्ट्रेस को करें कम
आज के समय में हर किसी को किसी न किसी बात का स्ट्रेस जरूर रहता है, ऐसे में अगर आप केसर पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी स्ट्रेस गुण पाए जाते हैं, जो स्ट्रेस और चिंता को कम करने में मदद कर सकते हैं।
नींद में करें सुधार
अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको केसर पानी का सेवन करना चाहिए। इस ड्रिंक का सेवन करने से तनाव कम होता है और मूड बेहतर रहता है, जिससे नींद अच्छी आती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
अगर आप खाली पेट केसर पानी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि केसर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा पर निखार लाने में मदद करता है।
पीरियड्स में फायदेमंद
केसर पानी का सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि कई महिलाओं को पीरियड्स का दर्द काफी परेशान करता है। ऐसे में केसर का पानी दर्द को दूर करके हार्मोनल बैलेंस को भी ठीक करने में मदद करता है।