Flaxseeds Benefits: सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या अधिकतर लोगों में देखने को मिलती है। बता दें कि हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल, जो हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। दूसरा खराब कोलेस्ट्रॉल, जो हार्ट को नुकसान पहुंचाता है। शरीर में बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट से जुड़ी बीमारी का कारण बनता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक तक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप अलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। अलसी के बीज का सेवन शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं अलसी के बीज के क्या-क्या फायदे होते हैं।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में फायेदमंद
अलसी के बीज का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर पाया जाता है। अगर रोजाना सीमित मात्रा में अलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।
अलसी के बीज के अन्य फायदे
1- अलसी में घुलनशील फाइबर होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए।
2- अलसी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। क्योंकि अलसी बीज में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Health Tips: यूं ही नहीं कहते सरसों के साग को सर्दियों का सूपरफूड, कोलेस्ट्रॉल सहित ये बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर
3- अलसी का बीज ओमेगा फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
4- अलसी के बीज का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
5- अलसी के बीज का सेवन वजन कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।