Lemon Peel Chutney: अक्सर हम नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू के रस से कहीं ज्यादा पोषक तत्व इसके छिलकों में छिपे होते हैं? नींबू के छिलकों को सेहत के लिए बेहद लाभकारी मानते हैं। नींबू के छिलकों की चटनी बनाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। क्योंकि नींबू के छिलके में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं नींबू के छिलके की चटनी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाए
नींबू के छिलकों में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। इसकी चटनी का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे आप सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।
वजन कम करने में सहायक
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको नींबू के छिलके की चटनी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नींबू के छिलके की चटनी में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है।
पाचन स्वास्थ्य में होता है सुधार
पाचन स्वास्थ्य के लिए नींबू के छिलके की चटनी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि नींबू के छिलके में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध,फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप
कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत
नींबू के छिलकों में 'पेक्टिन' नामक तत्व होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से रक्तचाप को संतुलित रखने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
नींबू के छिलके की चटनी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। क्योंकि नींबू के छिलके में विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।