
Sendha Namak Benefits: सेंधा नमक, जिसे रॉक सॉल्ट या हिमालयन पिंक सॉल्ट नामों से जाना जाता है। सेंधा नमक का सेवन व्रत के समय किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं सेंधा नमक का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप साधारण नमक की जगह रोज में सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। सेंधा नमक का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं सेंधा नमक खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
रक्तचाप को करें कंट्रोल
अगर आप उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान हैं, तो आपको साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का ही सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें रेगुलर नमक की तुलना में कम सोडियम और अधिक खनिज होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
हार्ट के लिए फायदेमंद
अगर आप सेंधा नमक का सेवन करते हैं, तो यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण रक्तचाप को कंट्रोल करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
सेंधा नमक का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सेंधा नमक बाइल जूस और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे पेट फूलने, गैस और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
अगर आप सेंधा नमक का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है। जिससे स्किन को काफी लाभ पहुंचता है। इसके सेवन से पिंपल्स जैसी स्किन से जुड़ी समस्या दूर होती है। इसके लिए सेंधा नमक वाला पानी आपकी मदद करेगा।