Sea Buckthorn Benefits: आपने कई फलों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सी बकथॉर्न के बारे में सुना है? यह एक पहाड़ी फल है, जिसे हिमालय का पवित्र फल भी कहा जाता है। यह फल दिखने में नारंगी रंग का होता है। लेकिन यह फल तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सी बकथॉर्न में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा फैटी एसिड्स जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कि सी बकथॉर्न फल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
अगर आप सी बकथॉर्न का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।
पाचन को स्वस्थ रखे
सी बकथॉर्न का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से कब्ज या गैस जैसी समस्याएं दूर होती है।
यह भी पढ़ें: Health Alert: कहीं फल और सब्जियों के नाम पर जहर तो नहीं खा रहें आप, जानें कैसे करें पॉलिश वाली सब्जियों की जांच
कोलेस्ट्रॉल को करे कम
बढ़ता कोलेस्ट्रॉल दिल से जुड़ी बीमारी के खतरे को बढ़ाता है, ऐसे में अगर आप इस पहाड़ी फल का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
सी बकथॉर्न का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस पहाड़ी फल में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।