
Benefits Of Soaked Chia Seeds: चिया सीड्स का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चिया सीड्स पोषक तत्वों का भंडार होता है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे तो चिया सीड्स का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन अगर आप रातभर पानी में भीगे चिया सीड्स का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होते हैं। भीगे चिया सीड्स का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं भीगे चिया सीड्स खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको भीगे चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
अगर आप भीगे हुए चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
अगर आप भीगे हुए चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो यह हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड गुण पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
अगर आप भीगे हुए चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि चिया सीड्स शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
भीगे चिया सीड्स पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करने में और कब्ज, अपच, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।