
बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर लाइट बंद करने की मामूली सी बात पर झगड़ा हो गया। यहां पर एक शख्स की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चित्रदुर्ग जिले के मूल निवासी भीमेश बाबू के रूप में सामने आई है। यह घटना डाटा डिजिटल बैंक नामक कंपनी के ऑफिस में रात करीब 1.30 बजे हुई।
मृतक की पहचान चित्रदुर्ग जिले के निवासी भीमेश बाबू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लाइट बंद करने को लेकर दो नाइट शिफ्ट कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर, विजयवाड़ा निवासी 24 वर्षीय सोमला वामशी ने अपने सहकर्मी भीमेश के माथे पर डंबल से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। डीसी (पश्चिम) गिरीश एस ने पुष्टि की है कि ऑफिस में लाइटें जलाए रखना ही हत्या की वजह थी।
भीमेश पर डंबल से बोला हमला
पुलिस के अनुसार, झगड़े के दौरान वामशी का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ा कि उसने पहले तो भीमेश पर लाल मिर्च फेंका। इसके बाद लोहे का डंबल उठाकर उसके सिर और चेहरे पर वार कर दिया। सीने पर भी हमला किया। इस हमले के बाद भीमेश गिर पड़ा। इसे देख आरोपी घबरा गया।
मौके पर भीमेश की मौत हो गई
पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक साथी गोवरी प्रसाद से मिलने पहुंचा। प्रसाद ने इसके बाद अपने एक दोस्त से मदद मांगी। इसके बाद तीनों ऑफिस वापस आए. जब तक वे लौटे भीमेश की मौत हो गई थी। प्रसाद और उसके दोस्त ने तुरंत एंबुलेंस को बुला लिया। एंबुलेंस वालों ने जांच के वक्त भीमेश को मृत घोषित किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के केस दर्ज किया है। इस घटना की जांच जारी है।