Best Ayurvedic Food For Summer : गर्मियों के मौसम में आमतौर पर खाना कम पच पाता है. इस मौसम में यदि आप हैवी फूड खा लेते हैं तो पेट से जुड़ू कई दुक्कतें होने लगती हैं. जैसे - जैसे बाहर का तापमान बढ़ने लगता है, वैसे - वैसे शरीर में भी एनर्जी लॉ होने और डिहाइड्रेटेड महसूस होने लगता है. इस सब से बचने के लिए हम आपको कुछ सुपर फूड के बारे में बताने वाले हैं तो गर्मियों के लिए और आपके पेट के लिए एकदम बढ़िया है.
आम
फलों का राजा आम, जिसको गर्मियों में लोग खाना काफी पसंद करते हैं. यही इसका सीजन भी है. लोग इसका कई प्रकार से सेवन करते हैं, जैसे- मैंगो शेक बनाकर, सीधे काटकर, इसके कच्चे आम की चटनी बनाकर, आम पना बनाकर आदि. आम में विटामिन - A और C पाया जाता है जो वजन घटाने में काफी लाभदायक है. इसे अपनी लाइफस्टाइल में जरुर ऐड करें.
सहजन
इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. इसमें दूध से 3 गुना प्रोटीन पाया जाता है. इसको खाने में जरूर ऐड करें.
रागी
रागी एक बहुत ही पौष्टिक मिलेट है जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं. हेल्थी शरीर के लिए रागी अच्छा विकल्प है आप इसको गर्मियों के सीजन में अंकुरित करके भी खा सकते हैं.
आंवला
आंवले का फायदों के बारें में कोई ही ऐसा व्यक्ति होगा जिसे नहीं पता. यह सेहत के साथ -साथ आपके बालों के लिए भी काफी लाभकारी है. इसमें विटामिन - C का अच्छी सेर्स पाया जाता है. यह कई बीमारियों से बचाने का कार्य करता है. यह आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद है.
घी
गर्मियों को पित्त का मौसम भी कहा जाता है. इन दिनों शरीर का तापमान बढ़ जाता है. जिससे शरीर असंतुलन पैदा करता है. ऐसे में घी सबसे बढ़िया विकल्प है शरीर में ठंडक देने का . सुबह गर्म पानी में एक चम्मच घी डालकर उसका सेवन करने से पाचन में सुधार आएगा.
दही व छाछ
गर्मियों का सीजन चलते ही लोग सबसा अधिक दही व छाछ का सेवन करने लगते हैं. आयुर्वेद में भी इसको सुपर फूड कहा गया है. छाछ में कूलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं. जिसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार आता है और शरीर को भी ठंडक मिलती है.