Lifestyle Fashion Tips : गरबा नाइट का मौका हो और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ चूड़ियां न पहनी जाएं, ऐसा कम ही होता है. चूड़ियां पूरे लुक को खूबसूरत और फेस्टिव टच देती हैं। हालांकि, गरबा खेलते समय कांच की चूड़ियां टूटने का डर बना रहता है। ऐसे में इस बार आप कांच की जगह कुछ दूसरी स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं.
प्लास्टिक की रंगीन चूड़ियां
प्लास्टिक की चूड़ियां हल्की होने के साथ काफी टिकाऊ भी होती हैं. गरबा नाइट के लिए आप मल्टीकलर या अपने आउटफिट से मैच करती हुई चूड़ियां चुन सकती हैं। इनकी खासियत यह है कि टूटने का डर कम रहता है और इन्हें लंबे समय तक पहना जा सकता है.
एक्रिलिक बैंगल्स
अगर आपको थोड़ा मॉडर्न और चमकदार लुक पसंद है, तो एक्रिलिक बैंगल्स अच्छा विकल्प हैं. बाजार में अलग-अलग रंग, डिजाइन और फिनिश में ये आसानी से मिल जाती हैं। ट्रेडिशनल लहंगे या चनिया चोली के साथ इनका कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगेगा.
थ्रेड वाली चूड़ियां
थ्रेड बैंगल्स इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं. इनमें रंगीन धागों के साथ कई तरह के पैटर्न और सजावट देखने को मिलती है। ये हल्की होती हैं और लंबे समय तक पहनने में भी सुविधाजनक रहती हैं.
मेटल की चूड़ियां
मेटल बैंगल्स गरबा लुक को थोड़ा रॉयल टच दे सकती हैं. गोल्डन, सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड फिनिश वाली चूड़ियां ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ खूब जंचती हैं.
कुंदन-मीना वर्क वाली चूड़ियां
अगर आप गरबा नाइट में थोड़ा हैवी और आकर्षक लुक चाहती हैं, तो कुंदन-मीना वर्क वाली चूड़ियां चुन सकती हैं. इन्हें दूसरी सिंपल चूड़ियों के साथ मिलाकर पहनने से हाथों की खूबसूरती और बढ़ सकती है.
इस गरबा सीजन में अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से इन चूड़ियों को चुनें और बिना टूटने की चिंता के पूरे उत्साह के साथ गरबा नाइट एंजॉय करें.