CERT-In Alert: इंडियन साइबर सिक्योरिटी एजेंसी यानी CERT-In ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि हैकर्स एआई का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। इस एजेंसी ने साइबर हमलों को लेकर बैंकिंह सेक्टर को भी चेतावनी दी है। एजेंसी ने हाल ही में बैंक, हैर बैंकिंग वित्तीय सस्थानों को ये चेतावी जारी की है कि, बैंकिंग सेक्टर को लगातार साइबर अटैकर्स निशाना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये हमले फाइनेंशियल फायदे के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। इनमें हैकर्स एआई एजेंट्स की मदद ले रहे हैं, जिसकी वजह से सिस्टम को मशीन की स्पीड से निशाना बनाया जा रहा है।
दुनियाभर के देश कर रहे बचाव की तैयारी
दुनिया के ज्यादातर देश इन हमलों से निपटने की तैयारी में लगे हुए हैं। अपनी ओर से हर तरीके की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनियाभर में कई देश एआई रेगुलेशन और इससे होने वाले खतरे को कम करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। इनमें भारत भी अपने तरीके से इन हमलों से बचाव की तैयारी में लगा हुआ है।
भारतीय बैंकों को बनाया जा रहा निशाना
रिपोर्ट्स बतातीं है कि टेस्टिंग के दौरान एआई मॉडल भारत के कई ऑर्गनाइजेशन के लाइव सिस्टम में सेंध लगा चुका है और बिना किसी को पता लगे गुपचुप तीरेक से रिकॉर्ड पढ़ने में सफल भी हुआ है। हाल के दिनों में भारत में साइबर हमलों की घटनाएं बढ़ीं हैं। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक के 3900 ग्राहकों का डेटा भी लीक हुआ था।
यह भी पढ़ें: Air Fryer Vs Microwave आपके किचन के लिए क्या है बेहतर? जानिए दोनों के फीचर्स और फायदे
सॉफ्टवेयर की कमजोरी पड़ रही भारी
कई विशेषज्ञ बताते हैं कि हैकर्स अक्सर आउटडेटेड सॉफ्टवेयर की कमजोरी को पकड़ते हैं या गलत तरीके से कॉन्फिगर किए गए आईटी सिस्टम का फायदा उठाकर कंपनी के डेटा में सेंध लगा लेते हैं। फिर ऑटोमेडेट फंट डिस्टबर्समेंट सिस्टम का पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले एप्लीकेश प्रोग्राम इंटरफेस को अपना निशाना बनाते हैं।