BF Forced His GF For Prostitution: आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। 22 वर्षीय पुष्पा की शादी पहले हो चुकी थी और वह अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात शेख शम्मा नाम के युवक से हुई और दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। पहले सब सामान्य लग रहा था, लेकिन धीरे-धीरे शम्मा का असली चेहरा सामने आने लगा। वह शराबी था और पुष्पा पर शक करता था।
कमाई के लिए प्रेमिका पर ‘कॉलगर्ल’ बनने का दबाव
शेख शम्मा ने पुष्पा से कहा कि वह ‘कॉलगर्ल’ बन जाए ताकि दोनों मिलकर जल्दी पैसे कमा सकें। पुष्पा ने इसका विरोध किया और कई बार मना किया, लेकिन शम्मा अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसकी हरकतें दिन-ब-दिन हिंसक होती जा रही थीं। वह बार-बार पुष्पा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता और जबरन अपने इरादों पर चलने के लिए मजबूर करता रहा।
यह भी पढ़ेंःAAP Distanced Itself From INDIA Bloc: AAP ने INDIA गठबंधन से तोड़ा नाता, कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल
इंकार के बाद प्रेमी ने उतारा मौत के घाट
बुधवार की रात पुष्पा अपनी मां के घर पर थी, तभी शम्मा वहां पहुंचा और फिर से वेश्यावृत्ति को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में बेकाबू शम्मा ने चाकू से पुष्पा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसने पुष्पा के सीने और पैरों पर हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यही नहीं, शम्मा ने पुष्पा की मां और भाई को भी घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।