Bhadra Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क शक्ति और करियर का कारक माना जाता है। जब बुध अपनी ही राशि में स्थित होते हैं, तब एक विशेष शुभ योग का निर्माण होता है, जिसे भद्र महापुरुष राजयोग कहा जाता है। इस समय बुध मिथुन राशि में विराजमान हैं और 5 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में अगस्त के शुरुआती पांच दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक माने जा रहे हैं। मान्यता है कि इस अवधि में कुछ लोगों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन तीन राशियों पर इस योग का सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने की संभावना बन सकती है। यदि आप लंबे समय से बेहतर अवसर की तलाश में हैं, तो मनपसंद नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को नए सौदों से लाभ मिलने के संकेत हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी। पहले किए गए निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने के योग बन सकते हैं। विदेश में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों को भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए भद्र महापुरुष राजयोग आर्थिक दृष्टि से अनुकूल माना जा रहा है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और अचानक लाभ मिलने के अवसर भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। यदि आप घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में रह सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होने के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें; अगस्त में बुध बदलेंगे नक्षत्र, इन 5 राशियों को मिल सकते हैं प्रमोशन, पैसा और नई पहचान के संकेत
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए अगस्त का शुरुआती समय आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है। रुका हुआ धन मिलने या पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो लाभ बढ़ सकता है। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते हैं। नए काम की शुरुआत करने के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा सकता है।