दिल्ली- देशभर में 9 जुलाई यानि कल भारत बंद रहेगा. आपको बता दें 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मिलकर भारत बंद की घोषणा की हैं. अनुमान लगाया जा रहा 9 जुलाई यानि कल लगभग 25 करोड़ लोग इस भारत बंद के तहत सड़कों पर दिखेंगे. इस विरोध प्रदर्शन का नाम 'भारत बंद' रखा है. ये विरोध सरकार की उन नीतियों के खिलाफ किया जा रहा है जो कम्पिनयों को तो फायदा पहुंचा रहीं हैं.
भारत बंद को इन यूनियनों का मिला समर्थन...
हिंद मजदूर सभा (HMS)
यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC)
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC)
ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC)
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU)
ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC)
लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF)
सेल्फ एम्प्लॉयड वीमेंस एसोसिएशन (SEWA)
ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (AICCTU)
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC)
और भी पढ़ें: जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की कोठी पर बरसा योगी बाबा का बुल्डोजर... धर्मांतरण के कई मामले थे दर्ज...
क्या-क्या रहेगा बंद
सरकारी कार्यालयों में कोई कामकाज नहीं होगा.
कोयला खनन और कारखाने बंद रहेंगे.
पोस्ट ऑफिस की सर्विस भी बंद होगी.
बताया जा रहा है कि NMDC और स्टील व खनिज क्षेत्र की सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल हो सकती हैं.