BEL Vacancy 2026: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की ओर से डिप्टी इंजीनियर (E-II) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती बैंगलोर कॉम्प्लेक्स के सेंट्रल सर्विसेज डिवीजन में फिक्स्ड टेन्योर यानि कि निश्चित अवधि के लिए की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BEL के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 35 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें डिप्टी इंजीनियर (E-II) – सिविल / आर्किटेक्चर / हर्टिकल्चर के पद शामिल है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 40,000 – 1,40,000 रुपये (E-II ग्रेड) प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: IIFCL Recruitment 2026: आईआईएफसीएल में मैनेजर के पद पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई?
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल तय की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य / OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपए + 18% GST शुल्क देना होगा। जबकि SC / ST / PwBD / पूर्व सैनिक वर्ग के लोगों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा।