Bhool Chuk Maaf : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की आने वाली फिल्म 'भूल चूक माफ' का फैंस को काफी बेसब्री से इंताजर था. जो शुक्रवार 9 मई 2025 यानी आज रिलीज होने वाली थी. लोगों ने इसके लिए एडवांस बुंकिंग भी करनी शुरू कर दी थी. लेकिन अब रिलीज होने से महज एक दिन पहले फिल्म के मेकर्स ने एक फैसला ले लिया है कि अब फिल्म 'भूल चूक माफ' सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की जाएगी.
क्योंकि अब यह फिल्म सीधे OTT Platform पर लोगों को हंसाने आ रही है. इस बारे में मेकर्स ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के द्वारा बताया. इसके अलावा फिल्म के मेकर्स ने OTT Platform पर इसे रिलीज करने के पीछे का कारण भी बताया है.
इस दिन होगी फिल्म रिलीज
फिल्म के मेकर्स ने यह भी बताया है कि अब यह OTT Platform पर फैंस को कब देखने को मिलेगी. बता दें कि अब राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' दर्शकों को 16 मई 2025 को देखने मिलेगी.
मेकर्स ने पोस्टर में लिखकर इस बारे में फैंस को जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि - '' हाल फिलहाल में हो रहीं घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मैडॉक फिल्म्स और अमेजन MGM Studio ने 16 मई को'' प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला लिया है. जिससे अब लोग अपनी फैमली के साथ घर बैठे ही एंटरटेन हो सकते हैं.
मेकर्स ने लिखा - हालांकि हम सिनेमाघरों में इस फिल्म का उत्साह अपनों से साथ मनाने के लिए बेताब थे लेकिन राष्ट्र की भावना सभी चीज़ों से पहले है. जय हिंद!
फिल्म की कहानी है ज़रा हटके
बता दें कि जैसे ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, लोगों में इस फिल्म की कहानी जरा हटके लगी. जिसके बाद सभी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के तहत इसकी रिलीज डेट को भी आगे कर दिया गया है और सिनेमाघरों में जाकर देखने के बजाय दर्शक अपने घरों में ही इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे. इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी अहम किरदार में रहेंगे. इसके अलावा संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा पहवा और इशियाक खान जैसे दिग्गज कलाकार भी देखने को मिलेंगे.