Bhool Chuk Maaf New Release Date : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'Bhool Chuk Maaf' का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन शायद यह इंतजार थोड़ा ओर लंबा होने वाला है. दरअसल, यह फिल्म पहले 9 मई 2025 को रिलीज होने जा रही है. जिसकी रिलीजिंग डेट को भारत - पाकिस्तान वॉर के चलते आगे बढ़ाना पड़. यह फैसला किया गया था कि फिल्म 'भूल चूक माफ' OTT पर 16 मई यानी आज के दिन रिलीज की जाएगी.
इसके बाद PVR सिनेमा ने दिनेश की 'प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्मस' पर करोड़ों का मुकदमा कर दिया. उनका कहना है कि उन्हें 60 करोड़ का नुकसान हुआ है, ऐसे में अब मेकर्स ने यह फैसला किया है कि फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा. जो फैंस के मनोरंजन में चार - चांद लगा देगा.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में दिनेश प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स ने यह घोषणा की है - जैसे - जैसे हमारे देश के हालात अब ठीक होते नजर आ रहे हैं, ऐसे में हम इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. PVRINOX Limited मैडॉक फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और MGM Studio के बीच समझौता हो गया है, जिसके बाद अब फिल्म 23 मई 2025 को सभी सिनेमाघरों में आप सभी को गुदगुदाने आ रही है.
स्त्री और स्त्री- 2 के बाद से राजकुमार राव की फैन - फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई है. जिसके बाद एक्टर फिर से अपने कमाल के कॉसेंप्ट के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस को राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' का बेसब्री से इंतजार है. जैसे - जैसै फिल्म की डेट करीब आ रही है, लोगों को काफी एक्साइटमेंट हो रही है. फिल्म की कहानी कुछ हटके है, जो टाइम लूप के ऊपर बेस है.