Metro cabinet decisions : भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में विकास से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। प्रदेशवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, बुनियादी ढांचे और किसानों से संबंधित नई सौगातें मिली हैं। बैठक में यह तय हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही भोपाल मेट्रो का उदघाटन करेंगे। साथ ही, प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए 371 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा निर्यात, पूंजीगत व्यय और सामाजिक योजनाओं पर भी कैबिनेट ने चर्चा की।
भोपाल मेट्रो का उदघाटन और किसान सम्मेलन
कैबिनेट ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी भोपाल मेट्रो का उदघाटन करेंगे। इसके साथ ही भोपाल में किसान सम्मेलन का आयोजन भी होगा। धार में पीएम मित्रा पार्क तैयार हो चुका है और इसके उदघाटन की भी तैयारी है।
निर्यात में प्रदेश का डंका
प्रदेश के निर्यात में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। साल 2024-25 में कुल 66,218 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। इसमें soybean, pharmacy, और engineering goods ने बड़ी भूमिका निभाई है। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से भी 4,038 करोड़ का योगदान मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश 15वें से 11वें स्थान पर पहुंचा है।
रिसर्च और शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा
कैबिनेट ने भोपाल में 371 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च परियोजना को मंजूरी दी है, जिसमें से 225 करोड़ राज्य का अंश होगा। साथ ही, 350 करोड़ से पांच नए Ayush Colleges और वेलनेस सेंटर स्थापित होंगे। इसके अलावा गांधी मेडिकल कॉलेज में इंडो कैमोलॉजी रिसर्च सेंटर बनेगा और आदिवासी छात्रों को अब 12 महीने की छात्रवृत्ति मिलेगी।
शासकीय सेवकों को नई सुविधा
कैबिनेट ने निर्णय लिया कि शासकीय महिला सेवकों को सरोगेसी या दत्तक संतान के लिए भी maternity leave का लाभ मिलेगा। यह सुविधा सिंगल पैरेंट और दिव्यांग पैरेंट्स को भी दी जाएगी।
सामाजिक और सांस्कृतिक पहल
कैबिनेट ने तय किया है कि अगले पांच साल में सभी जिलों में गीताभवन बनाए जाएंगे। इसके अलावा मुरैना की बंद शुगर फैक्ट्री को फिर से शुरू करने पर किसानों से चर्चा की जाएगी।