BHU Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की ओर से सीनियर साइंटिस्ट कम हेड, फार्म मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ड्राइवर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि अन्य पदों के लिए ग्रेजुएशन या एमएससी डिग्री होना जरूरी है। इसकी जानकारी बीएचयू के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर देख सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 30 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्की की बात करें, तो साइंटिफिक और टेक्निकल पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं नॉन-टेक्निकल पदों के लिए इन वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।