
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शनिवार को एक बार फिर झटका लगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) अदालत ने चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दरअसल, ईडी की पांच दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद चैतन्य को अदालत में पेश किया गया। यहां पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चैतन्य को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सुनाई छह 6 सितंबर को होनी है
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि शराब घोटाले में हमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की भूमिका का पता चला है। उन्हें गिरफ्तार किया गया. उनकी पांच दिन की पुलिस रिमांड आज पूरी को गई। हमने अदालत से 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की है। यह मंजूर कर ली गई है। अब सुनाई छह 6 सितंबर को होनी है। इस दौरा शिकायत है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
18 अगस्त को किया गिरफ्तार
चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले के केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आरोपी बनाया था। इससे पहले 18 अगस्त को ईडी उसे पांच रिमांड ली थी। इस बीच दौरान चैतन्य बघेल से पूछताछ के बाद शनिवार को फिर से अदालत में पेश किया गया। शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन 18 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था।