Uttar Pradesh 24x7 power supply : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब यूपी में बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर उपभोक्ता को 24 घंटे भरोसेमंद बिजली मिले और शिकायतों का समाधान तुरंत हो। बिजली में यह सुधार खासतौर पर आम लोगों, किसानों और छोटे व्यापारियों की जिंदगी को आसान बनाने का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।
पूर्वांचल और दक्षिणांचल से होगी योजना की शुरुआत
आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार बता दें बिजली सुधार की यह नई योजना की शुरुआत पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों से की जाएगी। यहां नई तकनीकी और निजी भागीदारी के जरिए बिजली आपूर्ति को बेहतर, तेज और पारदर्शी बनाया जाएगा। इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में बिजली की आपूर्ती ठीक रहेगी बल्कि खेतों तक बिजली आसानी से पहुंचेगी।
बिल भुगतान और शिकायत के समाधान में आएगी तेजी
नई व्यवस्था में स्मार्ट मीटर, मोबाइल ऐप, ऑनलाइन भुगतान और SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं भी शामिल की जा रही हैं। जिससे अब उपभोक्ता को बिजली का बिल सही समय पर और बिना गलती के मिलेगा।किसी समस्या की शिकायत करना भी आसान होगा और समाधान जल्दी मिलेगा।
बिजली चोरी और भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक
स्मार्ट ग्रिड और तकनीकी निगरानी से बिजली की चोरी और लो-वोल्टेज की समस्याओं को खत्म करने की योजना है। इसके साथ ही सिस्टम को इतना मजबूत बनाया जाएगा कि किसी भी क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके। इससे सरकार की लागत भी घटेगी और आम जनता को फायदा मिलेगा।
ग्रामीण उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
ग्रामीण क्षेत्रों में जब 24 घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, तो वहां छोटे उद्योग, और कृषि आधारित व्यवसाय तेजी से पनपेंगे। इसका सीधा असर रोजगार के अवसरों पर पड़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
PM के 24x7 Power for All के मिशन की दिशा में बड़ा कदम
बिदली सुधार योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘24x7 Power for All’ मिशन से जुड़ी हुई है। यूपी सरकार इस विजन को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है। योगी सरकार के इस फैसले से न सिर्फ बिजली क्षेत्र में क्रांति आएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बन सकेगा।