Diabetes Treatment: डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर आई है। डेनमार्क की जानी-मानी दवा कंपनी 'नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में 'Awiqli' इंसुलिन आइकोडेक नाम का एक नया इंसुलिन लॉन्च किया है। इसको सप्ताह में केवल एक बार दिया जाने वाला बेसल इंसुलिन बताया जा रहा है। इसके आने से मरीजों को रोज-रोज इंजेक्शन लगाने की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी।
साल में सिर्फ 52 बार ही लगवाने होंगे इंजेक्शन
इस खास इंसुलिन को टाइप-1 और टाइप-2, दोनों ही तरह के डायबिटीज मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया गया है। जहां पहले मरीजों को साल में 365 दिन इंसुलिन लगाना पड़ता था, वहीं अब नए 'Awiqli' इंसुलिन के कारण साल में सिर्फ 52 बार ही इंजेक्शन लगाने की जरूरत होगी। इससे मरीजों के लिए इलाज का पालन करना आसान हो सकता है। इससे बार-बार इंजेक्शन लगाने की परेशानी भी कम होगी. जो मरीज पूरी तरह इंसुलिन पर ही निर्भर है, उनको भी काफी फायदा मिलेगा।
क्या होगा फायदा
रोज-रोज इंजेक्शन लगाने की वजह से मरीज परेशान हो जाते हैं और कई बार समय पर इंसुलिन लेना भूल भी जाते हैं। डॉक्टरों और विशेषज्ञों का मानना है कि हफ्ते में सिर्फ एक बार इंजेक्शन लगाने की इस नई सुविधा से मरीजों के लिए अपना इलाज सही तरीके से जारी रखना बेहद आसान हो जाएगा और बार-बार सुई चुभाने का दर्द भी कम होगा।
10 करोड़ से अधिक हैं मरीज
आईसीएम के अनुसार, भारत में डायबिटीज के 10 करोड़ से अधिक मरीज हैं। हाल ही में आए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-6) के आंकड़े बताते हैं कि शहरों के साथ ही गावों में भी हाई ब्लड शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कम उम्र में ही लोग टाइप-2 डायबिटीज का भी शिकार हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Annual Health Checkup: स्वस्थ रहने के लिए साल में 1 बार जरूर कराएं ये 5 टेस्ट, इन गंभीर बीमारियों की टेंशन होगी खत्म
भारत में किया गया लॉन्च
जिन मरीजों को टाइप-1 डायबिटीज होती है उनको पूरी जिंदगी इंसुलिन पर ही निर्भर रहना पड़ता है। हर दिन इंजेक्शन लेना एक मुश्किल काम होता है ऐसे में यह नई इंसुलिन दवा काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। यह इंसुलिन शरीर में जान के बाद एल्ब्यूमिन प्रोटीन के साथ मिल जाती है। Awiqli इंसुलिन लेने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। इस दवा को अमेरिका के FDA और यूरोप के EMA सहित कई देशों में मंजूरी मिल चुकी है और इसे अब भारत में भी लॉन्च किया गया है।