E-Shram card new update: ई-श्रम कार्ड योजना शुरू हुए लगभग 4 साल बीत गए हैं. लेकिन अभी तक भी योजना को लेकर कंफ्यूजन बरकरार है. लोगों को नहीं पता कि ई-श्रम के तहत आवेदन करने की सही पात्रता क्या है. जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ रही है. हाल ही में सरकार ने स्पष्ट किया है कि कौन-कौन लोग योजना के तहत लाभार्थी बन सकते हैं. आपको बता दें कि अभी तक लगभग 22 करोड़ से ज्यादा लोग ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Registration on e-shram portal)कर चुके हैं. जिनमें से 30 प्रतिशत ऐसे लोगों ने भी रजिस्ट्रेशन किया है. जो लोग वास्तव में इसके लिए पात्र ही नहीं है..
किसानों को लेकर अपडेट
अभी तक लाखों की संख्या में किसान असमंजस में हैं कि क्या वे भी ई-श्रम (e-shram) के तहत आवेदन कर सकते हैं या नहीं? समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसान जो ईएसआईसी और ईपीएफओ के अंतर्गत आने वाले हैं वे पंजीकरण नहीं करा सकते हैं. यानि जिन किसानों का पैसा ईपीएफओ में जमा है या किसी न किसी संगठन से जुड़े हैं. ऐसे लोगों को रजिस्ट्रेशन नहीं करना है. जबकि, कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Registration on e-shram portal)करने के लिए पात्र माने जाएंगे.
लगातार बढ़ रही संख्या
सरकारी आंकडों की बात करें तो ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अब तक हुए रजिस्ट्रेशन में कुल 55 फीसदी संख्या महिलाओं की है. जबकि पुरुषों की लगभग 45 फीसदी है. इसके अलावा श्रम मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब ई-श्रम कार्ड धारकों (e-shram card holders)को सरकार कई अन्य सुविधाओं से भी जोड़ने वाली है. पहले भी कार्ड धारकों को प्रदानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत 2 लाख के इंश्योरेंस की सुविधा सरकार दे चुकी है. बताया जा रहा है कि अब यह कार्ड संबंधि व्यक्ति के पहचानपत्र के रूप में भी काम करेगा. जिसे पूरे देश में मान्य करने की तैयारी है. जिसके तहत सरकार सभी कार्ड धारकों को कुछ अहम सुविधाओं से जोड़ेगी.