
iphone 16 Series Offer: फ्लिपकार्ट पर इस साल की सबसे बड़ी सेल अब बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। फ्लिपकार्ट सेल में इस बार Apple iPhone 16 सीरीज पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिलने वाली है। जी हां पिछले साल लॉन्च हुए 16 Pro और 16 Pro Max पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर Big Billion Days Sale में मिल सकता है। यह सेल स्मार्टफोन खरीदारों के लिए बेहद खास मौका बन सकती है। आइए जानते हैं इस सेल में 16 सीरीज पर कितना डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
आईफोन 16 डिस्काउंट ऑफर
आपको बता दें कि iPhone 16 Pro 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस सेल में 16 Pro आपको 69,999 रुपये में मिल सकता है। वहीं, iPhone 16Pro Max 1,44,900 रुपये में लॉन्च हुआ था और इस सेल में 16Pro Max आपको 89,999 रुपये में मिल सकता है। वहीं, अगर आईफोन 16 बेस मॉडल की बात करें, तो इस फोन को आप सिर्फ 51,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा सेल में फ्लिपकार्ट Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 5000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा।
23 सितंबर से शुरू होगी सेल
बता दें कि Flipkart Big Billion Days Sale 2025 की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर से शुरू हो रही है। जबकि Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 22 सितंबर से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। आईफोन के अलावा और भी कई स्मार्टफोन्स पर आपको शानदार डील मिलने वाली है।