
BPSC 71st Final Answer Key OUT: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से बिहार कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की के साथ-साथ कमीशन ने OMR शीट भी जारी की है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद BPSC 71st Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब आपकी स्क्रीन पर आपका आंसर-की ओपन हो जाएगा।
STEP 4. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
OMR शीट पर आपत्ति जमा करने का मौका
आपको बता दें कि फाइनल आंसर की के साथ-साथ आयोग ने OMR शीट भी जारी की है। OMR शीट 8 नवंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, इसलिए इसे जल्द से जल्द चेक कर लें। वहीं, उम्मीदवार अगर ओएमआर शीट में किसी तरह की गलती पाते हैं, तो ओएमआर शीट के खिलाफ [email protected] पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए आखिरी तारीख 8 नवंबर तय की गई है।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि बिहार कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया गया था। इसके बाद 20 सितंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी और अब आज इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की गई है। वहीं आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य यानि मेंस परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। बता दें कि बिहार कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा में 4.39 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1298 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।