
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने की। इस दौरान विनोद तावडे, कई केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित शीर्ष नेता मौजूद रहे।
करीब चार घंटे चली बैठक में सीट बंटवारे और संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री का बयान बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जल्द ही एनडीए में सीट बंटवारे की खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित हो रहा है, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। सम्राट चौधरी ने बताया कि जदयू, एलजेपी(रामविलास), हम और RLM नेताओं से बातचीत जारी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बयान
वही इस बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पटना में चुनाव समिति की यह तीसरी बैठक थी.इस बैठक में 2020 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिन सीटों पर चुनाव नहीं जीत पाई है उन सीटों पर चर्चा की गई. भारतीय जनता पार्टी के पाले में जितनी भी सीटे आएंगे उन सभी सीटों पर प्रत्याशियों का नाम का चयन करना है हर सीट पर चार प्रत्याशियों का नाम चयनित किया जाएगा. केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा केंद्रीय नेतृत्व प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मोहर लगाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि एनडीए के जितने भी घटक दल हैं उन दलों के साथ हमारी केंद्रीय नेतृत्व वार्ता कर रही है, बहुत जल्द सीटों का बंटवारा की घोषणा कर दी जाएगी।