BSEB 10th Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक (कक्षा 10वीं) की वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने साफ किया है कि छात्र खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। एडमिट कार्ड केवल स्कूल के माध्यम से ही मिलेंगे। बता दें कि परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होगी।
कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड
आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जारी किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य या अधिकृत शिक्षक स्कूल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। इसके बाद वे एडमिट कार्ड पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगवाकर ही छात्रों को वितरित करें।
अच्छी तरह से कर लें जांच
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल से एडमिट कार्ड लेते समय सभी दर्ज जानकारियों की अच्छी तरह से जांच कर लें। एडमिट कार्ड पर छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, विषयवार परीक्षा तिथि और समय ये जरूरी जानकारियां होंगी। अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती नजर आए, तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें, ताकि समय रहते सुधार हो सके, वरना परीक्षा के समय काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: NICL AO Final Result 2026: एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी
बिहार बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी, जो कि 25 फरवरी 2026 तक चलेगी। परीक्षा के दिन कोई भी छात्र अपने साथ एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। क्योंकि एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
छात्रों की संख्या
बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं। जिसमें 7,85,829 छात्राएं और 7,27,134 छात्र है। इस बार भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। राज्य भर में शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुल 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।