Result Live: बिहार विद्धयालय परीक्षा समिति (BSEB) की कक्षा 10वीं (मैट्रिक्स) परीक्षा का परिणाम कभी भी जारी हो सकता है। बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं के छात्रों का रिजल्ट घोषित करने में जुटा है। 2026 में बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें। 10वीं का रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही घोषित होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की ऑफिशियल डेट घोषित नहीं की गई है पर संभावना है कि अगले 2 से 3 दिनों में परिणाम जारी हो सकता है।
ये लॉगिन क्रेडेंशियल रखें तैयार
बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 10वीं का परिणाम जारी हो जाने के बाद छात्र अपना रिजल्ट चैक कर पाएंगे। रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल को भरना होगा। इसके बाद ही रिजल्ट डाउनलोड हो सकेगा।
ऐसे करें रिजल्ट चैक
1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या boardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।
2. होमपेज पर जाकर 'Bihar Board 10th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।
4. मांगी गई अन्य जानकारी सावधानी से भरने के बाद 'Submit' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
5. क्लिक करने के बाद आपको स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
6. आप अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड या प्रिंट करलें।
बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
boardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com
ऐसे भी देख सकेंगे परिणाम
बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं के परिणाम घोषित हो जाने के बाद छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख पाएंगे। साथ ही वे अपने रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
मार्कशीट करें डाउनलोड
छात्रों को रिजल्ट की मार्कशीट में जरुरी जानकारी देखने को मिलेंगी इसलिए उन्हें सलाह है कि वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड करलें। ये जरूरी जानकारी मार्कशीट में देखने को मिलेंगी-
1. छात्र का नाम
2. छात्र के माता-पिता का नाम
3. रोल नंबर
4. स्कूल का नाम
5. विषयों के अंक, कुल अंक
6. प्रतिशत
7. पास या फेल का स्टेटस
छात्रों को सलाह है कि रिजल्ट से संबंधित अन्य जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विज़िट करें। रिजल्ट की अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ जुडे़ रहें।