
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार प्रसार पूरी तरह से खत्म हो गया। पहले चरण में बिहार के 18 जिलों की 121 सीटों को लेकर मतदान होगा। पहले चरण को लेकार सभी पार्टियों ने लिए नेताओं ने जमकर प्रचार किया। एक दूसरे को पर जमकर हमला बोला। कई नेताओं ने अपना पाला बदल लिया। पहले चरण में जिन सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें कुछ सीटें काफी चर्चा में हैं. इनमें से कुछ सीटें सबसे अधिक चर्चा में हैं। यहां से पार्टियों के बड़े नेता और बड़े चेेहरे चुनाव में खड़े हैं।
ये भी पढ़ें: बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा: मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, छह की मौत, कई घायल
दस सीटों में से 9 सीटें एनडीए के पास
चर्चित सीटों में अलीनगर, मोकामा, लखीसराय, राघोपुर, तारापुर और सरायरंजन समेत कुछ अन्य सीटें शामिल हैं। इनके कुछ सीटें काफी अधिक चर्चा में है। इनमें दरभंगा प्रमंडल सीट सबसे अहम हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में दरभंगा की दस सीटों में से 9 सीटें एनडीए के पास थी। इस तरह से समस्तीपुर की सरायरंजन सीट पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। इसके अलावा उजियारपुर, मुंगेर, नालंदा और कोसी क्षेत्र की सीटें काफी चर्चा में हैं।
5665 बूथों पर मतदान होगा
बिहार चुनाव के चरण को लेकर छह नवंबर को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। पटना जिले की कुल 5665 बूथों पर मतदान होगा। सहायक वोटिंग केंद्रों की कुल संख्या 12 हो चुकी है. संवेदनशील केंद्रों की संख्या 2099 है. शहरों में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इस बीच आचार संहित उल्लंघन करने के मामले में कई नेताओं पर केस दर्ज किया है। नामांकन के दौरान चुनावी हलफनाम में कई नेताओं की संपत्ति संबंधी जानकारी सामने आई है.