बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को यानि 11 नवंबर को होने जा रही है. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटें हैं। इस चरण में 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 136 महिलाएं,1165 पुरुष और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी है। कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
जिले और सीटें
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर, रोहतास
कौन-कौन है खास प्रत्याशी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अमरपुर से जयंत राज शामिल हैं।महागठबंधन की ओर से राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कटिहार की कदवा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
पहले चरण में बंपर वोटिंग का लाभ किसको?
पहले चरण के दौरान 18 जिलों में हुई वोटिंग में वोटिंग प्रतिशत बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 फीसद तक बढ़ा है। इसकी कई वजहें बताई जा रही हैं। इससे पहला कोराना में 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान हुआ था. दूसरा है वोट शिफ्ट होगा। अधिक पार्टी के आने से वोट का मोबिलाइजेशन बहुत है.तीसरा अपनी पहचान स्थापित करने के लिए लोग वोट देने के लिए पहुंचे। उनको लग रहा था कि उनका वोट होगा की नही, तो वे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए वोट डालने के लिए पहुंचे। महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए गए हैं, उसका फर्क पड़ेगा।