बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं. जिसको लेकर आज काउंटिंग हो रही है. मतगणना के शुरुआती रुझानों की बात करें तो इनमें सत्तारूढ़ एनडीए को भारी बहुमत मिलता नजर आ रहा है. तो वहीं इस बीच सोने के भाव में गिरावट आ गई है. 5 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने की कीमत में एमसीएक्स पर करीब 200 रुपये की गिरावट आई है. जो कि सुबह 10 बजे यह 194.00 रुपये की गिरावट के साथ 1,26,557 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. वहीं पिछले सत्र में सोना 1,26,751 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि आज यह 1,26,748 रुपये पर खुला है. शुरुआती कारोबार में यह 1,26,522 रुपये तक नीचे और 1,27,048 रुपये तक हाई गया.
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट आ गई है. 5 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 414 रुपये की कमी के साथ 162056 रुपये पर प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. वहीं पिछले सत्र में यह 1,62,470 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,62,851 रुपये पर खुला था. शुरुआती कारोबार में यह 1,61,648 रुपये तक नीचे गया जबकि 1,63,333 रुपये तक ऊपर गया.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना गिरा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है. तीन हफ्ते का उच्च स्तर को छूने के बाद सोने की कीमतों में 1 फीसदी की गिरावट आ गई है. यह गिरावट अमेरिकी सरकार के कामकाज फिर से शुरू होने के बाद व्यापक बाजार में आई बिकवाली के कारण हुई है. स्पॉट गोल्ड 1.1% गिरकर $4,151.86 प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 2.3% गिरकर $52.18 पर पहुंच गया है.