
Ashok Gehlot meets Lalu: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर जारी असमंजस के बीच कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आज (22 अक्टूबर) पटना में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच ‘फ्रेंडली फाइट’ वाली सीटों पर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद गहलोत ने दावा किया कि INDIA गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और “जो भी भ्रम है, वह जल्द खत्म हो जाएगा।” उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति साफ कर दी जाएगी। इस मुलाकात को महागठबंधन में समन्वय बहाल करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
फ्रेंडली फाइट को बताया लोकतांत्रिक उत्साह
बिहार की 243 सीटों में से लगभग 10 से 11 सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी के उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिससे गठबंधन के भीतर मतभेद की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि अशोक गहलोत ने इसे लेकर कहा कि “कभी-कभी स्थानीय कार्यकर्ताओं के उत्साह और क्षेत्रीय समीकरणों के कारण ऐसी स्थितियां बनती हैं। इसे महागठबंधन की कमजोरी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जोश समझना चाहिए।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस और राजद दोनों ही एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है समाधान
कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बताया कि लालू यादव और गहलोत की बातचीत में बिहार की चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा, “बिहार की 243 सीटों पर यह मुकाबला सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि जनता और उनके भविष्य की लड़ाई है।” सूत्रों के अनुसार, 23 अक्टूबर को होने वाली प्रेस वार्ता में कुछ ‘फ्रेंडली फाइट’ सीटों पर उम्मीदवारों की वापसी का ऐलान भी किया जा सकता है। कांग्रेस और आरजेडी का प्रयास है कि महागठबंधन के भीतर एकजुटता का संदेश देकर एनडीए के खिलाफ चुनाव को मजबूती दी जाए।
#WATCH | Patna, Bihar: On meeting RJD chief Lalu Yadav and RJD leader Tejashwi Yadav, AICC In-charge for Bihar, Krishna Allavaru, says, "We had a discussion on the strategies ahead and how we can work for the people of the state after forming the govt here. Every detail will be… https://t.co/veMijNR7BB pic.twitter.com/h9q4Vp2Phl
— ANI (@ANI) October 22, 2025