
बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है. जिसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई. मगर अब तक दोनों गठबंधनों में से किसी ने भी अपने उम्मीदवारों को लेकर खुलासा नहीं किया है.
संयुक्त रूप से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान आज!
बता दें कि एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर काफी माथापच्ची और अटकलबाजी के बाद शुक्रवार को आखिरकार गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आज किसी भी वक्त संयुक्त रूप से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया सकता है. फिलहाल टिकटों को लेकर एनडीए में चल रही अंतिम दौर की बातचीत के बीच ऐसे उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी तैयारी में लगने को कह दिया गया है, जिनको टिकट देने का मन पार्टी बना चुकी है और सीट शेयरिंग में भी वे सीटें उन्हें मिलनी लगभग तय हैं.
वहीं ऐसे में संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट जो सामने आई है वो कुछ इस तरह से है-
बीजेपी में इन नामों को लेकर चर्चा जोरों पर-
बीजेपी की तरफ से जिन नामों को लेकर चर्चा जोरों पर है, उनमें बेतिया से रेणु देवी, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, जाले से जिवेश मिश्रा, रीगा से मोतीलाल प्रसाद, पूर्णिया से विजय कुमार खेमका, लौरिया से विनय बिहारी, बगहा से राम सिंह, नौतन से नारायण प्रसाद, छातापुर से नीरज कुमार बबलू और बिस्फी से हरीभूषण ठाकुर बचोल का नाम शामिल हैं. इसके अलावा, पातेपुर से लखेन्द्र कुमार, रोसड़ा से वीरेंद्र कुमार, वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह, कहलगांव से पवन यादव, पीरपैंती से ललन कुमार, तरैया से जनक सिंह, जमुई से श्रेयसी सिंह, बरौली से रामप्रवेश राय, बरूराज से अरुण कुमार सिंह और सहरसा से आलोक रंजन झा का नाम संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल किया गया है. वहीं कोढ़ा से कविता देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, बथनाहा से अनिल कुमार, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, राजनगर से रामप्रीत पासवान, नरपतगंज से जयप्रकाश यादव और बनमनखी से कृष्ण कुमार ऋषि को भी टिकट मिलने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : Rohit Sharma का टूटा रिकॉर्ड, Nawab Pataudi की भी बराबरी, Delhi में चमका Gill का बल्ला, रचा ये नया इतिहास
जेडीयू के संभावित उम्मीदवारों की सूची -
वहीं दूसरी तरफ जेडीयू ने भी अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है. पार्टी की ओर से सराय रंजन से विजय चौधरी, नालंदा से श्रवण कुमार, केसरिया से शालिनी मिश्रा, फुलपरास से शीला मंडल, हरलाखी से सुधांशु शेखर, बाल्मीकि नगर से धीरेंद्र प्रताप सिंह, मोकामा से अनंत सिंह, सुपौल से विजेंद्र यादव, और जगदीशपुर से भगवान कुशवाहा के नाम शामिल हैं. इसी तरह बेलागंज से मनोरमा देवी, बिहारीगंज से निरंजन मेहता, सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल, अमरपुर से जयंत राज, वारिसनगर से अशोक कुमार, धमदाहा से लेसी सिंह, शिवहर से चेतन आनंद, रुन्नीसैदपुर से पंकज मिश्रा, बरारी से विजय सिंह निषाद, आलम नगर से नरेंद्र नारायण यादव और सोनबरसा से रत्नेश सदा के नाम पर भी विचार किया जा रहा है. इसके अलावा, कुचायकोट से अमरेंद्र पांडेय, भोरे से सुनील कुमार, मांझी से रणधीर सिंह और बहादुरपुर से मदन सहनी जेडीयू को संभावित उम्मीदवारों में शामिल किया गया है.