
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमिशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेसवार्ता में सीईसी ज्ञानेश कुमार सहित अन्य इलेक्शन कमिश्नर भी शामिल हुए। बिहार दौरे के अंतिम दिन चुनाव आयोग ने अपने दौरे के दौरान किए कामों की सूचना दी।
सीईसी ने सबसे बीएलओ की तारीफ
CEC कुमार ने इस दौरान बिहार में मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर मौजूद बीएलओ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिर्फ मतदाता सूची शुद्धिकरण का काम ही नहीं किया बल्कि ऐसा काम किया, जिसकी पूरे देश में तारीफ हो रही है। बिहार चुनाव में 90,217 बूथ लेवल अधिकारी हैं. बिहार के वैशाली ने दुनिया को लोकतंत्र का पथ दिखाया. वैसे ही आप सभी मतदाता सूची शुद्धिकरण के काम में देश भर के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे.
हम भारत के मतदाताओं को बधाई देते हैं: कुमार
कुमार ने कहा कि हम भारत के मतदाताओं को बधाई देते हैं। एसआईआर की सफल प्रक्रिया के लिए आप लोगों का आभार। मतदाताओं से उनका अनुरोध है कि वे लोकतंत्र के महापर्व उसी उत्साह के संग मनाएं, जिस तरह से आप छठ मनाते हैं. उन्होंने अपील की सभी नागरिक वोटिंग करें। अपनी भागीदारी तय करें.
22 नवंबर से होने वाले हैं चुनाव - ईसीई
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीईसी ने जानकारी दी कि बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें से दो एसटी और 38 एससी सीटे आरक्षित हैं. विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म होने वाला है। चुनाव इससे पहले होंगे। पहली बार चुनाव आयोग ने बीएलओ को ट्रेनिंग दी. 24 जून, 2025 को SIR की शुरुआत हुई। अब समय सीमा पूरी हो चुकी है।