Bihar JEEVIKA Admit Card 2025: बिहार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (BRLPS) ने जीविका भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेसन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप को फॉलो कर के एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: SBI PO Admit Card 2025: एसबीआई पीओ फेज-III परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
बता दें कि एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी भी ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2747 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के कुल 73 पद, आजीविका विशेषज्ञ के कुल 235 पद, एरिया कोऑर्डिनेटर के 374 पद, अकाउंटेंट (DPCU/BPIU) के 167 पद, ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU) के कुल 187 पद, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर के कुल 1177 पद और ब्लॉक आईटी कार्यकारी के कुल 534 पदों शामिल है।