वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अभी गृह विभाग छीना गया है, लेकिन बहुत जल्द नीतीश कुमार से सीएम की कुर्सी भी बीजेपी छीन लेगी। सहनी ने दावा किया कि नीतीश कुमार को सिर्फ नाम के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने कहा कि गरीबों को सम्मान चाहिए, सिर्फ अनाज देकर वोट लेना लोकतांत्रिक मूल्यों नहीं हैं। सहनी ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को यह लड़ाई लड़नी चाहिए और तय करना चाहिए कि मोदी जी का राज चलेगा या जनता का राज चलेगा।
बिहार में पहली बार बीजेपी को गृह विभाग मिला
आपको बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि गृह विभाग अब जदयू के पास नहीं है. बीते 20 सालों के शासन में गृह विभाग हमेशा से नीतीश कुमार के पास ही रहा है। इस बार जब एनडीए की नई सरकार बनी तो गृह विभाग भाजपा के पास गया। बीजेपी के नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह विभाग की कमान सौंपी गई है। बिहार में पहली बार भाजपा को कोई नेता गृह मंत्री नियुक्त किया गया है.
भाजपा पर विपक्ष ने निशाना साध रहा
इस बंटवारे के बाद से भाजपा पर विपक्ष ने निशाना साधा है। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी नीतीश कुमार को आने वाले समय में हटा देने वाली है। वहीं एनडीए के का कहना है कि विपक्ष के पास किसी तरह का मुद्दा नहीं है। इसलिए वे इस तरह के बेबुनियाद बातों को हवा देने में लगा हुआ है।
तेजस्वी यादव पर क्या बोले मुकेश सहनी?
वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के मीडिया के सामने आने पर उन्होंने कहा, "आएंगे-आएंगे. बहुत जल्द आप लोगों के सामने आएंगे। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का उम्मीदवार घोषित किया था। उनकी पार्टी एक भी सीट पर जीत नहीं पाई। बिहार की 12 सीटों पर वीआईपी ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।